चित्रकूट में डकैतों का सफाया, अब गाजियाबाद ACP की जिम्मेदारी… कौन हैं IPS केशव कुमार चौधरी, बिहार कनेक्शन जानिए।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने चार आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। इसमें एक अधिकारी के ट्रांसफर की खूब चर्चा हो रही है। यह हैं गाजियाबाद के नवनियुक्त अपर पुलिस आयुक्त केशव कुमार चौधरी। केशव कुमार चौधरी अभी झांसी रेंज के डीआईजी की जिम्मेदारी दी गई है। दरअसल, डीजीपी ऑफिस में आईजी लोक शिकायत आकाश कुलहरि को झांसी के आईजी रेंज की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, झांसी के डीआईजी अब गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में एसीपी की भूमिका को संभालेंगे। केशव कुमार चौधरी की चर्चा चित्रकूट में डकैतों के खिलाफ अभियान को लेकर होती है।

कौन हैं केके चौधरी?

केशव कुमार चौधरी बिहार के रहने वाले हैं। उनका जन्म 9 जनवरी 1981 को बिहार के दरभंगा जिले में दयानाथ चौधरी के परिवार में हुआ था। उन्होंने इतिहास, राजनीतिशास्त्र और हिंदी से स्नातक तक की पढ़ाई की है। केके चौधरी 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

केके चौधरी को 2013 में सीनियर ग्रेड में प्रोन्नत किया गया। वे एक जनवरी 2023 को डीआईजी ग्रेड में प्रोन्नत किए गए। उनके बेहतर कार्यों के लिए डीजीपी का सिल्वर डिस्क 2021 और गोल्ड डिस्क 2024 के स्वतंत्रता दिवस समारोह में मिला था।

झांसी में एक्शन की चर्चा

केके चौधरी ने कई स्थानों पर कार्य किया है। चित्रकूट में नियुक्ति के दौरान उन्होंने डकैतों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया था। गिरोहों के सफाये में बड़ी भूमिका निभाई थी। गाजियाबाद आने से पहले उन्होंने झांसी डीआईजी के रूप में कार्य किया। इससे पहले वे आगरा पुलिस कमिश्नरेट अपर पुलिस, बहराइच के एसएसपी के रूप में काम कर चुके थे।

ब्युरो रिपोर्ट

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश