स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण करने वाले अतिथियों की सूची जारी….

रायपुर – राज्य शासन ने 15 अगस्त 2025, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालयों में ध्वजारोहण कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथियों की नियुक्ति की है। तय कार्यक्रम के अनुसार, विभिन्न जिलों में मुख्यमंत्री, संघ राज्य मंत्री, मंत्रीगण एवं अन्य मुख्य अतिथि राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी का संदेश भी वाचन किया जाएगा। राज्य शासन का यह निर्णय पूरे प्रदेश में स्वतंत्रता दिवस को एकजुटता, गर्व और देशभक्ति के भाव के साथ मनाने के उद्देश्य से लिया गया है। ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम, देशभक्ति गीत और परेड का आयोजन भी किया जाएगा।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Recent Posts