छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 41 सहायक वन संरक्षक और 67 वन क्षेत्रपालों का तबादला।

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने बुधवार को एक बड़ा प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ अधिकारियों और कर्मचारियों का व्यापक स्तर पर तबादला कर दिया है।
जारी आदेश के अनुसार, 
सहायक वन संरक्षक संवर्ग के 41 अधिकारी और 67 वन क्षेत्रपालों का स्थानांतरण किया गया है। विभाग ने साफ किया है कि ये तबादले प्रशासनिक आधार पर किए गए हैं, ताकि कार्य संचालन और फील्ड स्तर पर क्रियान्वयन को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

आदेश में यह भी उल्लेख है कि संबंधित अधिकारियों को उनके नाम के सामने दर्शाए गए नवीन पदस्थापन स्थल पर तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

वन विभाग का कहना है कि यह कदम फील्ड वर्क को तेज करने, प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और विभागीय कार्यप्रणाली को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश