- अनिरुद्धाचार्य महाराज के बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है
- खुशबू पाटनी का गुस्सा कथावाचक के बयान पर फूटा है
- एक्ट्रेस की बहन ने बाबा का समर्थन ना करने की सलाह दी है
दिल्ली। बॉलीवुड के ज्यादातर सितारे चर्चा में चल रही घटनाओं पर खुलकर अपनी राय पेश करते हैं। इन दिनों कथावाचक अनिरुद्धाचार्य महाराज के एक बयान पर विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब उनकी विवादित स्टेटमेंट पर दिशा पाटनी की बहन खुशबू पाटनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि उन्होंने कथावाचक की किस बात पर क्या कुछ कहा है।
एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बहन और एक्स आर्मी ऑफिसर खुशबू पाटनी का गुस्सा कथावाचक के बयान पर गुस्सा फूटा है। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अनिरुद्धाचार्य को उनके बयान के लिए ट्रोल करती नजर आ रही है। इंटरनेट पर विवादों के कारण फेमस हो चुके बाबा को खुशबू ने सवाल पूछता हुए लताड़ा है।
अनिरुद्धाचार्य का विवादित बयान क्या है?
पॉपुलर कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने एक वायरल वीडियो ने विवाद को जन्म दे दिया है। इसमें बाबा लिव-इन रिलेशनशिप पर सवाल खड़े करते नजर आ रहे हैं। उन्होंने रिलेशनशिप में रहने वाली लड़कियों का जिक्र करते हुए कहा, लड़के पसंद करके लाते हैं 25 साल की लड़कियां, जो 4-5 जगह मुंह मार के आती हैं। दिशा पाटनी की बहन ने इस विवादित टिप्पणी पर उनकी आलोचना की है।
कथावाचक पर खुशबू की तीखी प्रतिक्रिया
खुशबू ने कथावाचक के शब्दों पर नाराजगी जाहिर करते हुए वीडियो में कहा, अगर वह उनके भाषण में होती, तो उनसे भिड़ जाती और पूछती कि उनके कहने का मतल क्या है। एक्ट्रेस की बहन ने कथावाचक को राष्ट्र विरोधी बता दिया है। साथ ही, उनकी और उनके समर्थकों की कड़ी आलचोना की है। खुशबू ने लोगों से ऐसे कथावाचक का समर्थन ना करने का अनुरोध किया, जो समाज और महिलाओं का अपमान करते हैं।
एक्स पर खुशबू का वीडियो एक यूजर ने शेयर किया है। इसमें उन्होंने आगे कहा कि बाबा को अगर लिव-इन से समस्या है, तो उन्होंने उन लड़कों पर सवाल खड़ा क्यों नहीं किया, जो शादी से पहले इस रिलेशनशिप में रहना चुनते हैं। उन्होंने केवल लड़कियों पर ही सवाल क्यों खड़ा किया। खुशबू ने इस बात पर भी जोर दिया कि लिव-इन रिलेशनशिप में दोनों पार्टनर शामिल होते हैं। साथ ही, उन्होंने लिव-इन पर सवाल खड़े करने वालों की धारणा पर भी सवाल खड़े किए।
ब्यूरो रिपोर्ट







