ऑनलाइन एप से लिया था लोन, अब लोन नही चुकाने पर महिला को मिल रही बेटी के साथ दुष्कर्म करने की मिल रही धमकी।

नोएडा। सेक्टर 100 की एक सोसायटी में रहने वाली महिला को ऑनलाइन एप से लोन की रिकवरी से जुड़े लोग फोन कर परेशान कर रहे हैं। किसी पीयूष नाम के व्यक्ति के लोन जमा नहीं कराने और उसके बारे में जानकारी मांग रहे हैं।

महिला के जानकारी से इनकार करने पर उनके परिवार को धमकी दे रहे हैं। यहां तक बेटी के साथ दुष्कर्म करने और सोशल मीडिया एकाउंट से फोटो निकालकर बदनाम भी कर रहे हैं। आरोपितों की धमकी से पूरा परिवार डरा हुआ।

पीड़िता ने सेक्टर 39 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि उनके पास 24 जुलाई से अनजान नंबर से काल आ रही है। काल करने वाला पीयूष नाम के व्यक्ति से बात करने की बात बोलता है। इसके बारे में जानकारी नहीं होने पर आरोपित लगातार अभद्रता कर रहा है।

दो नंबर ब्लॉक करने के बाद आरोपित ने महिला और उनके बेटे का सोशल मीडिया एकाउंट से फोटो निकाला। उसको एडिट कर माथे पर आपत्तिनजक शब्द लिखे। फिर फोटो को उनके और रिश्तेदारों के पास भेज दिया। आरोपित परिवार के साथ-साथ उन्हें और उनकी बेटी को घर से बाहर निकलते ही उठाने और दुष्कर्म करने की धमकी दे रहा है।

ब्यूरो रिपोर्ट 

Recent Posts