सभापति कौशिल्या देवांगन ने क्षेत्रवासियों को दी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं

नगर पालिक निगम धमतरी की सभापति कौशिल्या देवांगन ने समस्त क्षेत्रवासियों को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।उन्होंने कहा भगवान श्रीकृष्ण का जीवन हमें सत्य, धर्म, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। जन्माष्टमी का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली लेकर आए और समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा एवं सद्भाव की भावना और मजबूत हो।सभापति कौशिल्या देवांगन ने सभी नागरिकों से पर्व को श्रद्धा, उत्साह और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील करते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सभी के मंगलमय जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Recent Posts