सुनील सोलंकी
संवेदनशीलता दिखाते हुए कराया बेहतर इलाज, गंभीर स्थिति में रायपुर रेफर की व्यवस्था धमतरी। नगर निगम परिवार के एक कर्मचारी की अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही महापौर रामू रोहरा तत्काल अस्पताल पहुंचे और कर्मचारी के स्वास्थ्य की जानकारी ली।।महापौर रामू रोहरा ने चिकित्सकों से कर्मचारी की स्वास्थ्य स्थिति एवं उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। कर्मचारी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्होंने डॉक्टरों से तत्काल आवश्यक उपचार उपलब्ध कराने तथा किसी भी प्रकार की देरी नहीं होने देने के निर्देश दिए। स्थिति को देखते हुए बेहतर एवं विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा के लिए कर्मचारी को रायपुर रेफर कराने की व्यवस्था भी कराई गई।इस दौरान महापौर रामू रोहरा ने कहा कि इंसान की जिंदगी से बढ़कर कुछ भी नहीं है। किसी जरूरतमंद के कठिन समय में उसके साथ खड़ा होना ही सच्ची मानवता है। नगर निगम का प्रत्येक कर्मचारी हमारे परिवार का हिस्सा है। जब परिवार के किसी सदस्य पर संकट आता है, तो उसकी मदद करना हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी भी है।उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति की जान बचाने के लिए समय पर लिया गया एक सही निर्णय बेहद महत्वपूर्ण होता है। इसलिए कर्मचारी को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके, इसके लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन एवं चिकित्सकों से कर्मचारी के उपचार में पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता बरतने तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं तत्काल उपलब्ध कराने की बात कही।महापौर की इस संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय पहल से कर्मचारी के परिजनों को कठिन समय में बड़ा संबल मिला। महापौर के अस्पताल पहुंचने और बेहतर इलाज के लिए तत्काल पहल किए जाने पर कर्मचारी एवं उसके परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए महापौर श्री रामू रोहरा के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।महापौर रामू रोहरा ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में अपने लोगों के साथ मजबूती से खड़ा होना भी है।






