वीर शहीदों के परिवारों को तिरंगा भेंट कर किया गया सम्मानित

भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा के निर्देशनानुसार एवं युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र साहू के नेतृत्व में वीर शहीदों के परिवारों को तिरंगा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर वीर शहीद रतन लाल मरकम प्यारे लाल सोम जी व सिया राम ध्रुव जी के सर्वोच्च बलिदान को याद कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम के दौरान शहीद परिवारों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा गया कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर जवानों का त्याग सदैव राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से शुभांक मिश्रा सुभाष चंद्राकर चिराग आथा आयुष दीवान अभिषेक शर्मा राघवेंद्र साहू अर्पित सिंह आदित्य भोसले प्रतीक महावर, अंकुश जगताप कलश पवार नेहाल यादव वंश साहेब उपस्थित रहे।शहीदों का सम्मान, राष्ट्र का सम्मान। भारत माता की जय!

Recent Posts