
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना: गुरूर के नंदकिशोर शर्मा के घर आने वाला बिजली का बिल हुआ शुन्य

बालोद :—जिले के गुरूर निवासी नंदकिशोर शर्मा के घर अब बिजली का बिल शून्य आता है और यह सब मुमकिन हुआ है प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से, इस योजना से अपने घर की छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगवाने के बाद से वे पूरी तरह से बेफिक्र हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना बालोद जिले के आम नागरिकों के जीवन में उजियारा फैलाने के साथ-साथ आर्थिक बचत का बड़ा माध्यम बन रही है। योजना का प्रत्यक्ष लाभ उठाते हुए जिले के गुरूर निवासी नंदकिशोर शर्मा ने अपने घर की छत पर 03 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया है, जिससे उनका बिजली का बिल शुन्य हो गया है। नंदकिशोर शर्मा के घर 03 महीने पहले ही यह सोलर पैनल लगाया गया है, जिससे उनका बिजली बिल बिल्कुल शून्य हो गया है। उन्होंने बताया कि पहले 04 से 05 हजार तक बिल आता था, लेकिन अब उनका बिजली का बिल पूरी तरह शुन्य हो गया है। योजना की सराहना करते हुए नंदकिशोर शर्मा ने बताया कि सोलर पैनल लगवाने की प्रक्रिया बेहद आसान और पारदर्शी है। आवेदन के बाद वेंडर द्वारा घर का भौतिक निरीक्षण किया गया और लोन व सब्सिडी से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई। जिसके बाद बेहद कम समय में उनके घर पर पैनल स्थापित कर दिए गए। उन्हें इस योजना के अंतर्गत केंद्र और राज्य सरकार की ओर से कुल 01 लाख 08 हजार रुपये की सब्सिडी प्राप्त हुई है। श्री शर्मा ने कहा कि यह योजना पूरी तरह से पर्यावरण अनुकूल है। बिना किसी प्रदूषण के सीधे सूर्य के प्रकाश से बिजली बनकर तैयार होती है। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी की भी प्रशंसा की और कहा कि वित्तीय सहायता मिलने से इस योजना को अपनाना बेहद आसान और किफायती हो गया है। श्री शर्मा ने योजना के बेहतर संचालन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति प्रसन्नतापूर्वक आभार व्यक्त किया है।






