वॉइस : ग्राम बोरसी में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की पावन रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुई। रथयात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर भगवान जगन्नाथ के जयघोष के साथ रथ को खींचा और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। रथयात्रा के दौरान भजन-कीर्तन, पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय बना रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला इस आयोजन को सफल बनाने में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। विशेष रूप से लच्छी निषाद, लोकेश निषाद भानु यादव, मोहन सिन्हा घनश्याम निषाद, दोण ध्रुव विष्णु घनश्याम पांडे, अरविंद नरेश निषाद, सोहिल साहू, पटेल योगेश्वर सिन्हा, लुकू साहू, संजू निषाद, दुलेश निषाद, ठाकुर राम, संतोष, चंदन भोला राम पंच , वीरेंद्र पंच नारायण बैगा, फागुन बैगा भोला गोस्वामी सहित समस्त ग्रामवासियों का सराहनीय सहयोग रहा।आयोजन समिति ने रथयात्रा में शामिल सभी श्रद्धालुओं, ग्रामीणजनों एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।






