बच्चों ने साइकिल पर निकाली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्ति और उत्साह का दिया संदेश :

गोकुलपुर वार्ड की कृदत्त कॉलोनी में गजामूंग व पेड़े का प्रसाद वितरित, जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा माहौल धमतरी। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के पावन अवसर पर गोकुलपुर वार्ड स्थित कृदत्त कॉलोनी के बच्चों ने अनूठी पहल करते हुए साइकिल पर भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा निकाली। अयांश सिंह की अगुवाई में निकली इस मिनी रथयात्रा ने कॉलोनीवासियों का ध्यान आकर्षित किया और बच्चों की श्रद्धा व उत्साह की सभी ने सराहना की।रथयात्रा के दौरान भगवान जगन्नाथ, बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की लकड़ी से निर्मित प्रतिमाओं को साइकिल पर सुसज्जित कर पूरे कॉलोनी क्षेत्र में भ्रमण कराया गया। बच्चे बाजे-गाजे और जय जगन्नाथ के जयघोष के साथ श्रद्धा और उल्लास से रथयात्रा में शामिल हुए।रथयात्रा के समापन पर बच्चों ने कॉलोनीवासियों के बीच पारंपरिक गजामूंग एवं पेड़े का प्रसाद वितरित कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद सभी तक पहुंचाया। इस अवसर पर अनय जायसवाल, गेविश साहू, विभु, चेतस चंद्राकर, आरो जायसवाल, सिम्मी साहू, फवी चंद्राकर सहित अनेक बच्चों ने श्रद्धापूर्वक रथयात्रा में भाग लिया। बच्चों की इस पहल ने धार्मिक परंपराओं के प्रति नई पीढ़ी की आस्था और सांस्कृतिक जुड़ाव का सुंदर संदेश दिया।

Recent Posts