भाजयुमो प्रदेश महामंत्री जितेंद्र देवांगन रायपुर संभाग के प्रभारी नियुक्त

धमतरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश महामंत्री श्री जितेंद्र देवांगन को संगठन द्वारा रायपुर संभाग का प्रभारी नियुक्त किए जाने पर भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला धमतरी के कार्यकर्ताओं में हर्ष का वातावरण है।इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला धमतरी के जिलाध्यक्ष शुभांक मिश्रा ने श्री जितेंद्र देवांगन जी को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए कहा कि संगठन ने एक अनुभवी, ऊर्जावान एवं कर्मठ कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। उनके संगठनात्मक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संवाद के कारण रायपुर संभाग में संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी तथा रायपुर संभाग में युवा मोर्चा का विस्तार और प्रभावी ढंग से होगा।

Recent Posts