देश की आधी आबादी के सम्मान, स्वाभिमान एवं उत्थान का प्रतीक है नारी वंदन -: हिमानी साहू

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लाए गए बिल के खिलाफत करने वालों पर मुखर हुई पार्षद

 

धमतरी-: नगर निगम द्वारा विशेष सामान्य सभा बुलाते हुए नारी वंदन बिल के लोकसभा एवं राज्यसभा कांग्रेस सहित उसके सहयोगी दलों द्वारा विरोध किए जाने के पश्चात पास ना हो पाने पर निंदा प्रस्ताव पास किया गया, जिस पर मुखरता के साथ बोलते हुए लाल बगीचा वार्ड की पार्षद एवं निगम के एमआईसी सदस्य हिमानी साहू ने कहा कि देश की आधी आबादी का प्रतीक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोच को आगे बढ़ाने की विकास पर अवधारणा को अपने में समाहित किया हुआ नारी वंदन बिल, देश के प्रति महिलाओं के आत्म सम्मान, स्वाभिमान, तथा उत्थान से जुड़ा हुआ एक स्वागत योग्य साहसिक कदम था जिसके खिलाफत करने वाले कांग्रेस तथा उनके सहयोगी दलों को आगामी समय में देश की जनता कभी माफ नहीं करेगी। आगे  हिमानी साहू ने कहा है कि लोकतंत्र में जनता की अदालत सर्वोपरि होती है आगामी समय में होने वाले प्रत्येक लोकसभा, विधानसभा सहित स्थानीय निकायों के चुनाव में इस बिल का विरोध करने वाले प्रत्येक दलों को जनता सबक सिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी को पूर्ण बहुमत के साथ नारी वंदन बिल बंधन को आगे बढ़ाने का अपना जन आशीर्वाद प्रदान करेगी।

Recent Posts