जिला कांकेर के अलग-अलग विधानसभा में बैठक लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया-लेख राम साहू

जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के प्रभारी लेखराम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली के द्वारा बसंत यादव अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी कांकेर के अध्यक्षता में तीनों विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग दिन कार्यकर्ताओं का बैठक लिया गया कांकेर विधानसभा की बैठक राजीव भवन कांकेर में अंतागढ़ विधानसभा की बैठक राजीव भवन अंतागढ़ में और भानू प्रतापपुर विधानसभा की बैठक विधायक निवास मे लिया गया एवं भानु प्रतापपुर के अलग-अलग दो वार्डों में एवं ग्राम रानवाही में भी कार्य कर्ताओं की बैठक लिया गया इस बैठक को संबोधित करते हुए भानु प्रतापपुर विधायक सावित्री मंडावी ने कहा कि कांग्रेस को हमेशा से ग्रामीणों का आशीर्वाद मिला है और आगे मिलता रहे यही अपेक्षा है ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि जब भी कुछ भी कार्य हो हमें सूचित करें ताकि समय में सभी के समस्या का हल किया जा सके इस बैठक में ठाकुर राम कश्यप सुनील बबला प्रतीक वीरेंद्र सिंह सुनाराम त्रेता जनपद अध्यक्ष चंद्रशेखर एवं सैकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित हुए बैठक के बाद उसी ग्राम पंचायत में रात्रि विश्राम किया गया इस बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसंत यादव ने कहा कि कांग्रेस में संगठन को मजबूत करने के लिए हमें BLA- 2 की गठन ग्रामीण क्षेत्रों में कर कांग्रेस कार्यकर्ता की सदस्य बनाया जाकर लोगों को जागरुक एवं कांग्रेस के प्रचार जन जन तक पहुंचाना है कार्यकर्ताओं को आपस में मिलकर एक दूसरे का सहयोग करते हुए कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया प्रभारी लेखराम साहू ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे शीर्ष नेता आदरणीय राहुल गांधी का निर्देश है कि ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में BLA-2 का गठन किया जाना है उसके सदस्य बनाया जाना है उसके अध्यक्ष प्रभावशाली कर्मठ जुझारू और अच्छे व्यक्तित्व के धनी को बनाया जाएगा ताकि बूथ में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए अध्यक्ष को जिम्मेदारी सौंपी जा सके हम सब कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की संपूर्ण जिम्मेदारी है कि कांग्रेस पार्टी के लिए पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करें ताकि आने वाले सभी चुनाव में कांग्रेस को पूर्ण बहुमत के साथ जीत दिलाया जा सके इस बैठक में बिरेश ठाकुर उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी नरेश कुमार ठाकुर जी नितिन पोटाई हेमंत ध्रुव कश्यप जी मिथिलेश जिला पंचायत सदस्य मेश्राम मैडम एवं अन्य ब्लॉक के प्रमुख मंडल के प्रमुख शहर के प्रमुख एवं कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस बैठक से सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार के साथ-साथ उत्साह एवं जोश देखने को मिला

Recent Posts