भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 अंतर्गत गंगरेल मंडल प्रशिक्षण वर्ग का सफल

भारतीय जनता पार्टी के पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 अंतर्गत गंगरेल मंडल प्रशिक्षण वर्ग का सफल आयोजन, प्रथम दिवस में वैचारिक आधार सुदृढ़, द्वितीय दिवस समापन में योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोरधमतरी।भारतीय जनता पार्टी जिला धमतरी द्वारा पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान–2026 के अंतर्गत गंगरेल मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग 29–30 मार्च को अग्रसेन समाज भवन, धमतरी में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। प्रशिक्षण वर्ग में कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञ वक्ताओं ने विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।प्रथम दिवस : वैचारिक सुदृढ़ता एवं संगठनात्मक आधार पर विशेष जोर प्रथम दिवस का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, ध्वजारोहण, दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदे मातरम्/राजगीत के साथ गरिमामय वातावरण में हुआ।उद्घाटन सत्र में धमतरी जिला प्रभारी डॉ. किरण बघेल ने प्रशिक्षण वर्ग की उपयोगिता विषय पर अपने उद्बोधन में कहा कि प्रशिक्षण केवल औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता निर्माण की आधारशिला है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती प्रशिक्षित एवं वैचारिक रूप से जागरूक कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है।अध्यक्षीय उद्बोधन में मोनिका देवांगन ने संगठन में अनुशासन, समर्पण और निरंतर सक्रियता के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करना चाहिए और संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाना चाहिए।इसके पश्चात रवि दुबे ने छत्तीसगढ़ के इतिहास एवं विकास विषय पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत, सांस्कृतिक पृष्ठभूमि एवं वर्तमान विकास यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने क्षेत्र के इतिहास और उपलब्धियों की जानकारी होना आवश्यक है, ताकि वे समाज में सकारात्मक संवाद स्थापित कर सकें।द्वितीय सत्र में ठाकुर शशि पवार ने वैचारिक अधिष्ठान विषय पर गहन विचार प्रस्तुत करते हुए पार्टी की मूल विचारधारा, राष्ट्रवाद, अंत्योदय एवं सेवा भाव के सिद्धांतों को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता केवल संगठन का हिस्सा नहीं, बल्कि विचारधारा के वाहक होते हैं और उन्हें अपने आचरण में इन मूल्यों को आत्मसात करना चाहिए।दिन के अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतिभा दर्शन के माध्यम से स्थानीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत की गई, जिससे प्रशिक्षण वर्ग में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ।द्वितीय दिवस : कार्यपद्धति, तकनीक एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर फोकसद्वितीय दिवस की शुरुआत प्रातःकालीन जागरण, योग एवं प्रार्थना से हुई, जिसने कार्यकर्ताओं में अनुशासन एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार किया।तृतीय सत्र में अविनाश दुबे ने कार्यपद्धति (कार्यकर्ता संचालन) विषय पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन देते हुए बताया कि संगठन में कार्य करने की स्पष्ट प्रणाली, जिम्मेदारियों का विभाजन एवं समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को टीम वर्क एवं संवाद कौशल को मजबूत करने की सलाह दी।चतुर्थ सत्र में तिलोकचंद जैन ने कार्यविस्तार की हमारी दृष्टि विषय पर अपने विचार रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा जनसंपर्क को निरंतर बढ़ाने की रणनीति साझा की।पंचम सत्र में शुभम नवीन यदु ने सोशल मीडिया, AI एवं नमो ऐप विषय पर प्रशिक्षण देते हुए बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से संगठन की गतिविधियों एवं सरकार की योजनाओं को व्यापक स्तर पर प्रभावी ढंग से प्रचारित किया जा सकता है। उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के सही उपयोग पर विशेष जोर दिया।षष्ठम सत्र में चेतन हिंदूजा ने सुगम प्रबंधन एवं आगामी कार्यक्रम विषय पर मार्गदर्शन देते हुए कहा कि सफल आयोजन के लिए समय प्रबंधन, समन्वय एवं योजनाबद्ध कार्यशैली अत्यंत आवश्यक है।सप्तम सत्र में राकेश साहू ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत एवं परंपरा विषय पर प्रेरणादायक उद्बोधन देते हुए कार्यकर्ताओं में अपनी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति गर्व की भावना जागृत की।उपरोक्त कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष मोनिका देवांगन मंडल प्रशिक्षण प्रभारी श्यामा नरेश साहू सह प्रभारी उमेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश गोलछा ऋषभ देवांगन महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष अनीता यादव मंडल महामंत्री चंद्रहास जैन दिग्विजय सिंह कृदत्त नरेश यादव अहमद अली खान जयंती हेमराम ध्रुव मुकेश यादव बुद्धेश्वर दीवान रूपाली ध्रुव रमेश निषाद उमेंद्र सिन्हा अजय गाड़िया दयाराम सिंन्हा टिकेश्वर देवांगन पार्वती साहू पवित्रा दीवान सुलोचना देवांगन ऋमीन निषाद सुनीति निर्मलकर रूपराम मंडावी जनपद अध्यक्ष अंगिरा ध्रुव सदस्य उर्वशी ध्रुव ,टिकेश्वरी साहू हुमन यादव बालकृष्ण निषाद उमेश साहू तुलाराम सोनकर मनीराम साहू पिंकू जागेंद्र साहू सुशांत राव कान पिल्लेवार महादेव यादव कचरू राम नेताम महिपाल साहू रूप राम मंडावी कामता निषाद धर्मराज सिन्हा अनीश देवांगन दिलीप नाग मोहित साहू हेमराम ध्रुव ज्योति सोनकर दलसिंह निषाद तरुण देवांगन गिरधारी देवांगन दीपक साहू श्यामू सोनकर कीर्तन साहू तोमेश साहू दुष्यंत सिन्हा राहुल मानिकपुरी धीरेंद्र सिंह निप्पी कैलाश देवांगन भोलाराम साहू फागू राम साहू सोमन मंडावी दीपक सिन्हा जागेश्वर नेताम सोहन यादव गोरखनाथ सिन्हा जितेंद्र सिन्हा महादेव यादव पवन सिंह सॉरी दिनेश निषाद सुशील निषाद जागेश्वर कंवर डामेश्वर साहू खेमराज साहू चंद्रशेखर मैनपाल नियाज खान कसम अली रामकृष्ण दुग्गा मंडल के कार्यक्रमों की सभी व्यवस्था प्रभारी बूथ एवं शक्ति केंद्र स्तर के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता मंडल के सभी पदाधिकारी एवं सभी वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मातृ शक्तियां उपस्थित रहे।

Recent Posts

जिले में घरेलू गैस, डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक न हों कलेक्टर मिश्रा घरेलू गैस व पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई अफवाहों से बचें, जरूरत के अनुसार ही लें गैस व ईंधन कलेक्टर