युद्ध से शांति की ओर आपसे प्रेम भाईचारा का संदेश देती है भगवान महावीर वाणी -:विजय मोटवानी
धमतरी-: विश्व समुदाय को जियो और जीने दो ,अहिंसा परमो धर्म का संदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक महोत्सव के पवित्र अवसर की बधाई एवं शुभकामनाएं नगर निगम के लोक निर्माण विभाग अध्यक्ष एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता विजय मोटवानी द्वारा जैन समाज सहित समस्त क्षेत्र वासियों को देते हुए कहा है कि विश्व जब आज हिंसा से ग्रस्त होकर चारों तरफ त्राहि त्राहि युद्ध के कारण मचा हुआ है ऐसे में भगवान महावीर स्वामी द्वारा विश्व कल्याण के लिए दिया गया संदेश का अनुसरण कर शांति सौहार्द तथा आपसी भाईचारे का प्रादुर्भाव किया जा सकता है। और यही आज के इस दिवस की सार्थकता होगी।







