बीसीएस कॉलेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस कार्यक्रम का आयोजन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्राम ने दिलाई मताधिकार के प्रयोग की शपथ उत्कृष्ट बीएलओ सम्मानित, नए मतदाताओं का किया गया स्वागत धमतरी।बाबू छोटेलाल श्रीवास्तव स्नातकोत्तर महाविद्यालय (बीसीएस कॉलेज) में आज 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश मोहनसिंह कोर्राम रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोर्राम ने लोकतांत्रिक व्यवस्था में मताधिकार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश के प्रत्येक नागरिक को शासन व्यवस्था में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मताधिकार एक सशक्त अस्त्र के रूप में प्रदान किया गया है। उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि वे प्रत्येक प्रकार के निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाएं। इस अवसर पर उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर मतदान के लिए पात्र बने नए मतदाताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी पवन प्रेमी ने कहा कि मतदान का अधिकार मिलने के साथ-साथ यह प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य भी है। उन्होंने सभी मतदाताओं से सभी चुनावों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया। प्रेमी ने निर्वाचन प्रकिया संबंधी जानकारी भी दी। इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्राम ने उपस्थित नागरिकों एवं विद्यार्थियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने तथा सभी निर्वाचन में मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई। इस अवसर पर नवीन मतदाताओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए मताधिकार प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में डिप्टी कलेक्टर एक्का, जिला कोषालय अधिकारी मनोज लारिया, सहायक संचालक जिला कौशल विकास शैलेंद्र गुप्ता, प्राचार्य बीसीएस कॉलेज विनोद पाठक, पर्यवेक्षक संतोष दीवान, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक-शिक्षिकाएं, बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Recent Posts