भारतीय जनता पार्टी द्वारा VB-GRAM G विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जिला भाजपा कार्यालय में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य केंद्र सरकार की विकसित भारत की परिकल्पना को अंतिम पंक्ति तक पहुँचाते हुए रोजगार, स्वावलंबन एवं आजीविका सशक्तिकरण को धरातल पर उतारना रहा। कार्यक्रम में मंचस्थ अतिथियों के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना साहू, प्रदेश भाजपा कार्यालय सह मंत्री प्रीतेश गांधी, पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद, अपेक्स बैंक के अध्यक्ष निरंजन सिन्हा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस के अध्यक्षीय संबोधन से हुई। उन्होंने VB-GRAM G को आत्मनिर्भर भारत की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि यह मिशन ग्रामीण एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में रोजगार सृजन, स्वरोजगार और कौशल विकास का सशक्त माध्यम बनेगा। इसके पश्चात जिला प्रभारी किरण बघेल ने अपने मार्गदर्शन में संगठनात्मक दृष्टि से मिशन की भूमिका स्पष्ट की और इसे जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया। प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन जैन ने कहा कि VB-GRAM G प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला अभिनव प्रयास है, जो युवाओं, महिलाओं, पिछड़े एवं वंचित वर्गों के लिए नए अवसर खोलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने अपने उद्बोधन में पंचायत स्तर पर इस मिशन के प्रभावी क्रियान्वयन पर बल देते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों के उपयोग से रोजगार के नए आयाम स्थापित होंगे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अखिलेश सोनी, प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं प्रभारी रायपुर संभाग ने VB-GRAM G पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए कहा कि यह मिशन केवल योजना नहीं बल्कि रोजगार और आजीविका की गारंटी है। उन्होंने बताया कि इसके माध्यम से प्रशिक्षण, वित्तीय सहयोग, बैंकिंग समन्वय एवं बाजार से जोड़ने की स्पष्ट कार्ययोजना तैयार की गई है, जिससे लाभार्थी स्थायी रूप से आत्मनिर्भर बन सकें। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन महामंत्री महेंद्र पंडित द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन महामंत्री राकेश साहू ने किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत के साथ किया गया। इस अवसर पर जिला कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, जिला मंत्री हेमंत चंद्राकर, जिला कार्यालय मंत्री विजय साहू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता यादव, प्रदेश पदाधिकारी बीथीका विश्वास, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रघुनंदन साहू, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम यदु, पूर्व जिला अध्यक्ष ठाकुर शशि पवार कविंद्र जैन, जिला संगठन के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री एवं उनके पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद पंचायतों के अध्यक्ष एवं सदस्यगण सहित सैकड़ों की संख्या में अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सूचना:भाजपा जिला मीडिया प्रभारी उमेश साहू







