BREAKING NEWS : मणिपुर में उग्रवाद पर बड़ा एक्शन: सुरक्षा बलों ने पांच उग्रवादी किए गिरफ्तार

मणिपुर में उग्रवाद के खिलाफ सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। इंफाल ईस्ट जिले से दो प्रतिबंधित उग्रवादी संगठनों के पांच सक्रिय कैडर गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार को केइराओ खुनौ इलाके में छापेमारी कर प्रतिबंधित संगठन पीआरईपीएके के तीन उग्रवादियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं। इन नाबालिगों के साथ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत प्रक्रिया अपनाई गई है।

उसी दिन, केइबी हेइकक मपान अवांग लीकाई इलाके में कार्रवाई कर कांगलेइपाक कम्युनिस्ट पार्टी (KCP) से जुड़े दो उग्रवादियों को पकड़ा गया। अधिकारी ने बताया कि ये दोनों फिरौती वसूलने आए थे और सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने इन्हें मौके पर धरदबोचा।

इसके अलावा, शनिवार को बिष्णुपुर जिले के संतिपुर इलाके में स्थित नेपाली बस्ती में सुरक्षा बलों ने एक सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान दो राइफल, दो खाली मैगजीन, सात हैंडसेट, दो देसी मोर्टार और अन्य संदिग्ध सामग्री बरामद की गई।

गौरतलब है कि मणिपुर में मई 2023 से मैतेई और कुकी-जो समुदायों के बीच जारी जातीय हिंसा के बाद सुरक्षा बल लगातार तलाशी और कार्रवाई कर रहे हैं। अब तक इस हिंसा में 260 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं।

Recent Posts

अपने पैत्रीक निवास स्थान ग्राम सिलौटी में ग्रामवासियों के साथ होली एवं नगाड़े बजने का आनंद लेने पहुंचे लेखराम साहू जी पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग नई दिल्ली एवं ग्राम वासियों को उनके उज्वल भविष्य की कामना की एवं शुभकामनाएं दी और विधायको से मिल कर उनको होली की बधाई दी।