कांकेर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में तेंदुए की दहशत : बछड़े पर हमला कर ले ली जान ,इलाके में हड़कंप

कांकेर। कांकेर शहर के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी इमलीपारा के पास मंगलवार रात करीब 9 बजे एक तेंदुआ नजर आया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। तेंदुआ कॉलोनी की बाउंड्रीवाल लांघता हुआ नजर आया। वहीं तेंदुए ने एक गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। इस दौरान पूरे मंजर का वीडियो स्थानीय लोगों ने अपने मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। यह मामला कांकेर वन परिक्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि जैसे ही लोगों ने तेंदुए को बाउंड्रीवाल पर चढ़ा देखा और वीडियो बनाना शुरू किया।

जिसके बाद तेंदुआ अचानक दीवार से कूदकर कॉलोनी की ओर भागा और एक गाय के बछड़े पर हमला कर उसे अपना शिकार बना लिया। इस घटना के बाद कॉलोनी में सन्नाटा पसर गया, खासकर स्कूली बच्चों को लेकर लोग बेहद चिंतित हैं। इस घटना के बाद अब तक वन विभाग की ओर से तेंदुए को पकड़ने कोई रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया गया है।

Recent Posts

ग्राम रुद्री एवं सांकरा में महतारी सदन की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री, प्रभारी मंत्री एवं सांसद का रंजना साहू ने जताया आभार, माताओं-बहनों के सशक्तिकरण की दिशा में भाजपा सरकार का महत्वपूर्ण कदम