
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दशगात्र कार्यक्रम में हुए शामिल, धरम बाई पटेल को दी श्रद्धांजलि

बालोद :– पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय जालम सिंह पटेल की धर्मपत्नी स्वर्गीय श्रीमती धरम बाई पटेल के दशगात्र कार्यक्रम में आज पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री भूपेश बघेल शामिल हुए। इस दौरान विधायक एवं प्रदेश अध्यक्ष महिला कांग्रेस छत्तीसगढ़ श्रीमती संगीता सिन्हा भी उपस्थित रहीं।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं विधायक संगीता सिन्हा ने दिवंगत धरम बाई पटेल के छायाचित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुःख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अंचल प्रकाश साहू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






