मराठापारा में नकाबपोशों के उत्पात पर हो सख्त कार्रवाई, अपराधियों में कानून का भय जरूरी धमतरी। धमतरी में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर नागरिक सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शहर में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन को सख्ती से कार्रवाई करने की जरूरत है। आए दिन चाकू-छुरी निकालकर लोगों को डराने-धमकाने और परेशान करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे आम नागरिकों में भय का माहौल बन रहा है।हरमीत सिंह होरा ने कहा कि धमतरी में कानून का भय अपराधियों के मन में होना चाहिए, लेकिन वर्तमान परिस्थितियों में कुछ असामाजिक तत्व बेखौफ होकर आपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं। यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो शहर की कानून-व्यवस्था के सामने गंभीर चुनौती खड़ी हो सकती है।उन्होंने मराठापारा वार्ड में कथित रूप से लाल गैंग बनाकर नकाबपोश लोगों के पहुंचने और अपना रुतबा दिखाने की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे मामलों को पुलिस प्रशासन को गंभीरता से लेना चाहिए। घटना में शामिल लोगों की पहचान कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और आम नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।भाजपा सरकार में अपराध बढ़ने का लगाया आरोप कांग्रेस नेता हरमीत सिंह होरा ने छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद अपराधों में कई गुना वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण नहीं दिखाई दे रहा है और लगातार सामने आ रही घटनाएं चिंता का विषय हैं। होरा ने पुलिस प्रशासन से आगे कहा कि बदमाशों की लिस्ट बनाकर समाने दिपावली के पर्व में उत्पाद मचा सकते है इससे पहले नामी सुदा बदमाशों पर उचित कार्यवाही करे नशा पर भी पुलिस की कार्यवाही हो धमतरी नशा का भी गढ बनता जा रहा अक्सर ये सुनाई और अखबारों में देखने को मिलता है कि बड़े पैमाने पर युवा वर्ग नशे की चपेट के साथ साथ इस कार्य में संलिप्त हैं और भी युवाओ को जोड़कर बड़े बड़े कारनामे कर रहे जिससे धमतरी का माहौल खराब हो रहा है इंजेक्शन चिट्टा हीरोइन जैसे नशा लेने के साथ साथ बेच भी रहे पुलिस इस मामले को गम्भीरता से ले और ख़बर मिलते ही बड़ी कार्यवाही करे चोरी की भी घटना शहर में बढ़ते जा रहा है !व्यापारी भी रहते है दहशत मेंआए दिन हो रहे अपराध जोरी लूट.पाट जैसे घटनाओं से. व्यापारी वर्ग भी सहमे और परेशान रहते है क्योंकि धमतरी में चोरी की भी घटना आम बात बन चुका है होरा ने कहा पुलिस का गश्त होना चाहिए साथ ही बाहर से आकर किराये में रहने वाले की जांच होना चाहिए आधार कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों का क्योंकि बड़े बड़े मामले बाहर से आए हुए बदमाशों द्वारा ही किया जाता है फिर वे फ़रार हो जाते है येसे में पुलिस को गम्भीर होना चाहिए







