गाली-गलौज का विरोध करने पर पड़ोसी के पेट में चाकू से किया प्राणघातक हमला, करेलीबड़ी पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गंभीर रूप से घायल पीड़ित रायपुर के अस्पताल में आईसीयू में भर्ती घटना में प्रयुक्त धारदार स्टील का चाकू बरामद एसपी धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में त्वरित कार्यवाही,आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया धमतरी पुलिस की त्वरित कार्यवाहीधमतरी पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड पुलिस ने गाली-गलौज करने से मना करने की बात पर अपने पड़ोसी के पेट में चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी अवधराम साहू (56 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त धारदार स्टील का चाकू भी बरामद कर विधिवत जब्त किया है।घटना का विवरण-:प्रार्थिया तामेश्वरी साहू ने चौकी करेलीबड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनका पड़ोसी अवधराम साहू आए दिन अपने घर की बाड़ी में गाली-गलौज करता रहता था।दिनांक 21 अक्टूबर 2026 को रात्रि लगभग 7:30 बजे प्रार्थिया के पति रोशन साहू एवं पड़ोसी चुम्मन साहू ने आरोपी को गाली-गलौज करने से मना किया। इस बात से आक्रोशित होकर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा अपने पास रखे सब्जी काटने के धारदार स्टील के चाकू से रोशन साहू के पेट पर जानलेवा वार कर दिया।चाकू के हमले में रोशन साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल उपचार के लिए उर्मिला अस्पताल, रायपुर ले जाया गया, जहां आईसीयू में उनका उपचार जारी है।पुलिस की त्वरित कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारीप्रार्थिया की रिपोर्ट पर चौकी करेलीबड़ी पुलिस ने अपराध क्रमांक 210/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296 एवं 109(1) में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी की पतासाजी की और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की। विवेचना के दौरान आरोपी के कथन के आधार पर उसके घर के आंगन में ईंट के टुकड़ों के नीचे छिपाकर रखा गया घटना में प्रयुक्त धारदार स्टील का चाकू गवाहों की उपस्थिति में विधिवत बरामद कर जब्त किया गया।मामले में पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने दिनांक 24 अक्टूबर 2026 को आरोपी अवधराम साहू को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।गिरफ्तार आरोपी का विवरण-:- नाम: अवधराम साहू, उम्र 56 वर्ष– पिता का नाम: स्वर्गीय खोरबाहरा साहू- निवासी: ग्राम धौराभाठा, चौकी करेलीबड़ी, थाना मगरलोड, जिला धमतरी (छत्तीसगढ़)जब्त सामग्री-घटना में प्रयुक्त 01 नग धारदार स्टील का चाकू।धमतरी पुलिस की अपील: आम नागरिकों से अपील है कि आपसी विवाद एवं गाली-गलौज की स्थिति में कानून अपने हाथ में न लें। किसी भी विवाद का समाधान शांतिपूर्ण एवं वैधानिक तरीके से करें। हिंसा अथवा गंभीर अपराध की सूचना तत्काल पुलिस को दें।धमतरी पुलिस – आपकी सुरक्षा हमारा संकल्प।

 

 

Recent Posts

धमतरी पुलिस का उपद्रवियों पर कड़ा प्रहार: मराठा पारा एवं बांसपारा में हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले गिरोह पर कार्यवाही,मुख्य आरोपी गिरफ्तार एवं 06 विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध।