मुजगहन हत्याकांड में धमतरी पुलिस की त्वरित एवं सख्त कार्यवाही 03 और आरोपी गिरफ्तार; अब तक कुल 07 आरोपी गिरफ्तार

दीपांशु साहू हत्याकांड में अर्जुनी पुलिस को बड़ी सफलता, वारदात में प्रयुक्त चाकू,डंडा सहित अन्य सामान जब्त पूर्व रंजिश में युवक की हत्या के मामले में पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी घटना का विवरण पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में अर्जुनी पुलिस द्वारा ग्राम मुजगहन में हुए दीपांशु साहू हत्याकांड में त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। मामले में पूर्व में 04 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद आज दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को 3 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस प्रकार प्रकरण में अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।प्रार्थी ऐकेश्वर साहू, निवासी ग्राम मुजगहन की रिपोर्ट के अनुसार, दिनांक 21 अक्टूबर 2026 की रात्रि लगभग 10:20 से 10:30 बजे के मध्य पूर्व रंजिश को लेकर रत्नाबांधा एवं पंचवटी कॉलोनी के कुछ युवकों द्वारा सुदामा साहू के घर के सामने मुख्य मार्ग पर दीपांशु साहू एवं विकास साहू के साथ मारपीट करते हुए डंडे एवं धारदार चाकू से हमला किया गया। हमले में गंभीर रूप से घायल दीपांशु साहू को जिला अस्पताल धमतरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायल विकास साहू का उपचार जारी है।आज गिरफ्तार किए गए 3 आरोपीगण दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार आरोपी निम्नानुसार हैं-(01) शंकर नागरची पिता पुनीत नागरची उम्र 19 वर्ष निवासी ग्राम रत्नाबांधा धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०)(02) तामेश्वर नागरची उर्फ मोनू पिता दिनेश नागरची उम्र 19 वर्ष निवासी रत्नाबांधा गौराचौरा के पास धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०)(03) धनेश्वर नागरची पिता पुनीत नागरची उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम रत्नाबांधा धमतरी थाना सिटीकोतवाली धमतरी जिला धमतरी (छ०ग०)गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही से घटना में प्रयुक्त 01 स्टील का स्प्रिंगदार चाकू, बांस का डंडा सहित घटना में प्रयुक्त कपड़े विधिवत जब्त किए गए हैं।पूर्व में गिरफ्तार किए जा चुके हैं 4 आरोपी दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को इस प्रकरण में निम्नलिखित 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था -(01) फनेश्वर नेताम (18 वर्ष)(02) रितेश नेताम (22 वर्ष)(03) लिलेश उर्फ लिलेश्वर नेताम (20 वर्ष)(04) नोहर यादव उर्फ काला (23 वर्ष)सभी निवासी रत्नाबांधा क्षेत्र हैं। पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही घटना में प्रयुक्त चाकू डंडे सहित अन्य सामान जब्त किए जा चुके हैं।गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में आगे की विवेचना एवं वैधानिक कार्यवाही जारी है।धमतरी पुलिस आमजन की सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। गंभीर अपराधों में त्वरित कार्यवाही कर दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

Recent Posts