बठेना वार्ड पहुंचकर जाना कुशलक्षेम, संकट की घड़ी में हरसंभव सहयोग का दिया भरोसा धमतरी/ बठेना वार्ड निवासी संगीता यादव पिता खिलावन यादव कुछ दिन पूर्व हुई दुर्घटना में घायल हो गई थीं। इसकी जानकारी मिलने पर धमतरी नगर निगम के महापौर रामू रोहरा ने उनके निवास पहुंचकर उनका हालचाल जाना और स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान महापौर ने संगीता यादव को उपचार एवं अन्य आवश्यकताओं में सहयोग के उद्देश्य से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की।महापौर रामू रोहरा ने इस अवसर पर संगीता यादव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों के साथ खड़े रहना और उन्हें हरसंभव सहयोग प्रदान करना सामाजिक दायित्व है। जनप्रतिनिधि होने के नाते नागरिकों की समस्याओं और कठिनाइयों में सहभागी बनना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जरूरत के समय हरसंभव सहयोग के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।महापौर की इस संवेदनशील पहल से पीड़ित परिवार को संबल मिला।इस अवसर पर वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्याम लाल नेताम सहित वार्डवासी उपस्थित रहे।







