त्योहारी सीजन में अवैध पटाखा कारोबार पर धमतरी पुलिस की कार्यवाही 1.20 लाख रुपये के पटाखे जब्त

एसपी भावना पांडेय के निर्देश पर रुद्री पुलिस की दबिश ग्राम भटगांव में अवैध रूप से भंडारित पटाखों का जखीरा बरामद बिना वैध अनुज्ञप्ति पटाखों का भंडारण एवं बिक्री करने के मामले में आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम के तहत अपराध दर्ज आगामी त्योहारों के दौरान आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से धमतरी पुलिस द्वारा अवैध पटाखों के भंडारण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जा रही है। पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों को इस संबंध में सतत निगरानी रखने तथा अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं।मुखबिर की सूचना पर रुद्री पुलिस की त्वरित कार्यवाही इसी क्रम में थाना रुद्री पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भटगांव स्थित एक नवनिर्मित मकान में बिना वैध अनुज्ञप्ति के बड़ी मात्रा में पटाखों का भंडारण कर उनकी बिक्री की तैयारी की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना रुद्री पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और बताए गए स्थान पर दबिश दी।10 खाची एवं 01 कार्टून पटाखे बरामद, कुल कीमत 1.20 लाख रुपये पुलिस टीम द्वारा मौके पर जांच के दौरान विभिन्न कंपनियों के पटाखे बरामद किए गए, जिन्हें बिना वैध अनुज्ञप्ति के भंडारित किया गया था। पुलिस ने मौके से कुल 10 नग खाची एवं 01 नग कार्टून में रखे पटाखे, जिनकी अनुमानित कुल कीमत 1,20,000/- रुपये (एक लाख बीस हजार रुपये) है, विधिवत जब्त किए।पटाखों का असुरक्षित तरीके से भंडारण आगजनी एवं दुर्घटना की आशंका उत्पन्न कर सकता था, जिससे आसपास के लोगों की जान-माल को खतरा हो सकता था। पुलिस द्वारा मामले में तत्काल वैधानिक कार्यवाही की गई।आरोपी का विवरण:-नाम: शुभम देवांगन- पिता: स्व. तरुण देवांगन- उम्र: 20 वर्ष निवासी: ग्राम भटगांव, थाना रुद्री, जिला- धमतरी, छत्तीसगढ़।अपराध पंजीबद्ध:प्रकरण में थाना रुद्री में अपराध क्रमांक 39/26, धारा 9(ख), विस्फोटक अधिनियम, 1884 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।धमतरी पुलिस की आमजन से अपील धमतरी पुलिस आम नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील करती है कि पटाखों का भंडारण एवं विक्रय केवल वैध अनुज्ञप्ति और निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप ही करें। बिना अनुमति पटाखों का भंडारण या बिक्री कर आमजन की सुरक्षा को खतरे में न डालें। किसी भी स्थान पर अवैध रूप से पटाखों के भंडारण या बिक्री की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें।धमतरी पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Recent Posts