उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली जा रहे थे आरोपी – मोटर सायकल व मोबाइल सहित 11.80 लाख रूपये का मशरूका जब्त एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा नशे के कारोबार के विरुद्ध धमतरी पुलिस की लगातार सख्त कार्यवाही जारी पुलिस अधीक्षक धमतरी भावना पांडेय के निर्देशन में धमतरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन निश्चय के तहत मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार प्रभावी एवं वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सिहावा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो अंतरराज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामले का विवरण-: थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक स्लेटी रंग की रॉयल एनफील्ड मोटर सायकल क्रमांक DL-3SFD 9699 में दो व्यक्ति उड़ीसा की ओर से गांजा लेकर परिवहन करते हुए जा रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मेन रोड रतावा फॉरेस्ट नाका के सामने घेराबंदी कर मुखबिर के बताए हुलिए एवं वाहन क्रमांक के आधार पर मोटर सायकल को रोककर दोनों व्यक्तियों से पूछताछ की गई। उनकी विधिवत तलाशी लेने पर ट्रॉली बैग एवं सफारी बैग के अंदर सेलोटेप से पैक किया हुआ 20 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 10,20,000/- रूपये है, बरामद हुआ।पुलिस ने गांजा के अतिरिक्त रॉयल एनफील्ड मोटर सायकल क्रमांक DL-3SFD 9699 कीमत 1,50,000/- रूपये एवं ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन कीमत 10,000/- रूपये भी जब्त किया। इस प्रकार कुल 11,80,000/-रूपये का मशरूका बरामद किया गया।गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण(01) एहतेशाम,पिता इस्लाम,उम्र 27 वर्ष, निवासी बेहडा सादात,बहरह सादत ककरौली, जिला मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश)।(02) तुषार कश्यप, पिता अनिल कुमार कश्यप, उम्र 23 वर्ष, निवासी एफ 178 गली नं.05 चांद बाग करावल नगर, मंदिर मार्ग, उत्तर पूर्वी दिल्ली।दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में अपराध क्रमांक 70/2026, धारा 20(ख) नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दिनांक 09 सितंबर 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।धमतरी पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार के लिए कोई स्थान नहीं है। नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्तियों के विरुद्ध ऐसी कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।






