चालिस साल के अध्यापन कार्य से सेवानिवृत्ति के प्रथम वर्ष जन प्रतिनिधियो के सम्मान से अभिभूत व भावुक हुए शिक्षक शिक्षक छात्रों का भविष्य के साथ ही समाज के सर्वांगीण क्षेत्रों को है संवारते -: विजय मोटवानी शिक्षा सेवा तथा संस्कार का साक्षात स्वरूप है शिक्षक-: कुलेश सोनी धमतरी-: शिक्षक दिवस के अवसर पर अपने जीवन को शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित करने के साथ ही समाज को वर्तमान समय में माहिती चुनौती उत्पन्न करने वाले प्राकृतिक असंतुलन को संतुलित करने हेतु वृक्षारोपण और विशेष कर बोनसाई के सैकड़ो पौधे गमले में लगाकर जन जागृति पैदा करने वाले शिक्षक डॉक्टर प्रदीप शर्मा का सम्मान नगर निगम के पार्षद गण विजय मोटवानी एवं कुलेश सोनी द्वारा उनके गृह निवास पहुंचकर किया गया। सम्मान से अभिभूत शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत होने के प्रथम अवधि में ही छात्रों के बगैर समाज की जिम्मेदार लोगों के द्वारा सम्मानित किया जाना उनके जीवन के लिए एक अलग ही अनुभूति एवं भावनात्मक क्षण निर्मित कर रहा है वही विजय मोटवानी ने कहा है कि शिक्षक छात्रों के भविष्य को संवारने का कार्य तो पूरी जिम्मेदारी के साथ करते हैं लेकिन समय-समय पर उनके द्वारा समाज में जागरूकता लाकर जन जागृति के अनेक उदाहरण भूतकाल में समाहित है जो हम सबका मार्गदर्शन करते हैं वही कुलेश सोनी द्वारा कहा गया कि शिक्षा ,सेवा, संस्कार की त्रिवेणी यदि किसी के जीवन में बहती है तो वहां शिक्षक हैं जिसके लिए समाज इनका सदैव ऋणी रहेगा।







