घर-घर तिरंगा, हर घर तिरंगा की भावनाओं का साक्षी बना इंडोर स्टेडियम प्रत्येक भारतीयों के हाथों में तिरंगा और होठों में गंगा हो यही है भाजपा का सच्चा राष्ट्रवाद-: विजय मोटवानी धमतरी -: आजाद भारत के 79 वां स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश प्रेम की भावनाओं को प्रबल करने के लिए हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का राष्ट्रव्यापी अभियान चलाया जा रहा है इसी इसी देशभक्ति राष्ट्र प्रेम की भावनाओं का मन में जज्बा लिए हुए नगर निगम के जन्म प्रतिनिधि जिसमें लोक निर्माण विभाग के अध्यक्ष विजय मोटवानी, जल विभाग के अध्यक्ष अखिलेश सोनकर, खाद्य विभाग के अध्यक्ष पिंटू यादव एवं डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड के पार्षद कुलेश सोनी, द्वारा खिलाड़ियों तथा देश के भविष्य बच्चों के साथ हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का नारा लगाते हुए राष्ट्रवाद की अलख जगा रहे थे। उक्त अवसर पर सभी को संबोधित करते हुए विजय मोटवानी ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी वास्तविक में देश के सच्चे आजादी का साक्षी बन रही है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकसित भारत की ओर अग्रसर हो रहा है सही मायने में भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई का सच्चा राष्ट्रवाद अवसर चढ़कर बोल रहा है कि हाथों में तिरंगा और होठों में गंगा हो यही भारत की वास्तविक और विश्व पटल पर प्रमाणित पहचान है।






