विकास के दावे खोखले तीन वार्ड जलमग्न सोरिद, जोधापुर, डाकबंगला डूबा, सुमन मेश्राम ने निगम से मांगी राहत

पार्षद सुमन मेश्राम ने किया निरीक्षण, महापौर से जलमग्न बस्तियों का दर्द देखने की मांगधमतरी। नगर निगम द्वारा करोड़ों के विकास कार्यों के दावे एक बार फिर हवा-हवाई साबित हुए हैं। कुछ दिन पूर्व सोरिद मार्ग का नाम सुप्रसिद्ध व्यंगकार स्व त्रिभुवन पांडे जी के नाम से रखा गया है आज उनके निवास स्थान की स्थिति जाकर देखे पूरा पानी जल मगन हो गया है ।लगातार बारिश के कारण सोरिद, जोधापुर और डाकबंगला वार्ड की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं। नालियों का पानी घरों में घुस गया है और लोगों का सामान खराब हो गया है।स्थिति का जायजा लेने पार्षद सुमन मेश्राम आज खुद प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचीं। उन्होंने गली-गली जाकर पानी निकासी, सफाई और लोगों की परेशानी देखी।सुमन मेश्राम ने कहा कि निगम प्रशासन हर मंच पर करोड़ों के विकास की बात करता है, लेकिन हकीकत ये है कि पहली बारिश में ही 3 वार्ड डूब गए। सोरिद नाले की सफाई नहीं, नालियों की निकासी बंद।उन्होंने महापौर पर निशाना साधते हुए कहा _”करोड़ों के विकास कार्यों की बात करने वाले महापौर एक बार आकर इन जलमग्न बस्तियों का दर्द देखें। AC ऑफिस में बैठकर फोटो खिंचवाने से विकास नहीं होता।सुमन मेश्राम ने निगम प्रशासन से मांग की कि तुरंत मोटर पंप लगाकर पानी निकाला जाए, दवा छिड़काव हो, राहत सामग्री दी जाए और प्रभावित परिवारों को मुआवजा मिले। नहीं तो कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी।

Recent Posts