गौरव ग्राम कण्डेल में प्रधानमंत्री मोदी के ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण

मन की बात, विकसित भारत के संकल्प के लिए उर्वरक जैसा-पँ राजेश धमतरी। भारतीय जनता पार्टी भोथली मंडल के गौरव ग्राम कण्डेल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 136वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण उत्साहपूर्वक किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को एक साथ सुना। कार्यक्रम में धमतरी विधानसभा प्रभारी एवं पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा, मंडल प्रभारी महेंद्र पंडित, राजीव सिन्हा, मंडल अध्यक्ष मिश्री पटेल तथा भाजयुमो जिला अध्यक्ष शुभांक मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की भी विशेष उपस्थिति रही अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशहित, सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आत्मनिर्भर भारत, जनभागीदारी और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर व्यक्त विचारों को उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना।पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम ने कहा कि ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को सकारात्मक सोच, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के विभिन्न वर्गों की प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाकर जनभागीदारी की भावना को और मजबूत कर रहे हैं।भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पं. राजेश शर्मा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। उन्होंने कहा कि यह लक्ष्य करोड़ों कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और जनसहभागिता से ही संभव होगा। उन्होंने कहा कि ‘मन की बात’ विकसित भारत के संकल्प को मजबूत करने के साथ-साथ कार्यकर्ताओं और देशवासियों के उत्साह में उर्वरक का कार्य करती है। यह कार्यक्रम सामाजिक एकता, राष्ट्रीय चेतना और राष्ट्रहित के प्रति जागरूकता को निरंतर सशक्त बनाता है तथा लोकतंत्र में जनता और नेतृत्व के बीच संवाद की एक अनूठी परंपरा को भी मजबूती प्रदान करता है।मंडल प्रभारी महेंद्र पंडित एवं राजीव सिन्हा ने युवाओं से संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय रहने और राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन के कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित करने का संकल्प लिया।

Recent Posts