कचरा संग्रहण सेंटर में 15 दिन से लगी आग: जहरीले धुएं से हजारों परिवारों की सांसें हलक में आक्रोशित वार्डवासियों सहित कांग्रेसियों ने कचरा सेंटर घेरा

निगम प्रशासन होश में आओ-जहरीला धुआं नहीं सहेंगे: कांग्रेस पार्षद नेतृत्व में उग्र प्रदर्शन, NGT नियमों की उड़ी धज्जियां सोरिद/जोधापुर डाक बंगला वार्ड: सोरिद स्थित कचरा संग्रहण सेंटर में 15 दिन से लगी आग से उठते जहरीले धुएं ने पूरे वार्ड को गैस चैंबर बना दिया है। हजारों परिवारों की जिंदगी दांव पर लगाने वाली नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ शुक्रवार को कांग्रेसी पार्षदों सहित आक्रोशित वार्डवासियों ने कचरा सेंटर के मुख्य गेट पर उग्र प्रदर्शन किया।वार्डवासियों के जिंदगी से खिलवाड़ बंद करो के लगे नारे दोपहर 12 बजे सोरिद कॉलोनी और जोधापुर डाक बंगला वार्ड के महिला, पुरुष और बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर कचरा सेंटर पहुंचे। जहरीला धुआं नहीं सहेंगे निगम प्रशासन होश में आओ वार्डवासियों के जिंदगी से खिलवाड़ करना बंद करो के नारों से परिसर गूंज उठा। गुस्साए लोगों ने कचरा सेंटर का गेट जाम कर कचरा गाड़ियों को अंदर जाने से रोक दिया।घरों से निकलना हुआ दुर्भर नेता प्रतिपक्ष दीपक सोनकर ने बताया,आंखों में जलन, सांस फूलती है। घरों में धुआं भर गया है। रातभर खांसी के कारण सो नहीं पाते। निगम ने हमारी जिंदगी नर्क बना दी है।उपनेता प्रतिपक्ष विशु देवांगन ने बताया वार्ड में सांस, अस्थमा, आंखों में जलन और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। बुजुर्ग और बच्चों की हालत सबसे खराब है।पार्षद सुमन मेश्राम का अल्टीमेटम प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहीं पार्षद सुमन मेश्राम ने कहा, नगर निगम ने हजारों परिवारों की जिंदगी दांव पर लगा दी है। 15 दिन से आग जल रही है और निगम सो रहा है। यह NGT के नियमों का खुला उल्लंघन है। ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग लगाना अपराध है। अगर आग पूरी तरह नहीं बुझी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वार्डवासी उग्र प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन की होगी।NGT के नियम तार-तार नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के स्पष्ट आदेश हैं कि किसी भी कचरा संग्रहण केंद्र में आग लगाना प्रतिबंधित है। ऐसा होने पर प्रति दिन 50 हजार रुपए का जुर्माना लगता है। बावजूद इसके सोरिद ट्रेंचिंग ग्राउंड 15 दिन से धधक रहा है। यहां न तो कचरे का वैज्ञानिक निपटान हो रहा है और न ही फायर सेफ्टी के इंतजाम।क्या है खतरा: कचरा जलने से डाइऑक्सिन, फ्यूरान, कार्बन मोनोऑक्साइड, PM 2.5 निकलता है। इससे कैंसर, फेफड़े की बीमारी, हार्ट अटैक का खतरा 70% बढ़ जाता है।NGT का नियम: ट्रेंचिंग ग्राउंड में आग लगना अपराध। 50 हजार/दिन जुर्माना + आपराधिक केस। प्रभावित:सोरिद काली मंदिर, जोधापुर, डाक बंगला – 3000+ परिवार 15 दिन से कचरा सेंटर में आग, हजारों जिंदगी दांव पर। :जहरीला धुआं नहीं सहेंगे, निगम होश में आओ’। बच्चे बीमार, बुजुर्ग बेहाल। घर से निकलना दूभर। ये कैसा सुशासन?NGT नियमों की खुलेआम धज्जियां। आग लगाना अपराध, फिर भी 15 दिन से धधक रहा कचरा। वार्डवासियों का फूटा गुस्सा कचरा सेंटर पहुंचे निगम इंजिनियर को घेरा कचरा संग्रहण सेंटर पहुंचे निगम इंजिनियर कमलेश ठाकुर को आक्रोशित वार्डवासियों एवं कांग्रेस पार्षदों ने घेरा प्रदर्शन की तख्तियों के नारे जहरीला धुआं नहीं सहेंगे निगम प्रशासन होश में आओ हजारों जिंदगी दांव पर निगम शर्म करो  NGT के नियम तोड़ना बंद करो प्रदर्शन करने वालो में पार्षद योगेश लाल, सूर्यप्रभा चटियार, शास्त्री सोनवानी, गणेश्वरी कामडे, अमित बागमारिया, रोशनी ढीमर, अग्नि बाई, साधना देवांगन, बसंता मंडावी, मोतिम मेश्राम ,राजू यादव, पकलू ढीमर, केकती बाई, मिथिलेश बाई तामेश्वरी ध्रुव, तरुणा बाई, जोहत्री बाई , काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही ।

Recent Posts