दर्री सरपंच की सक्रियता से खंरेगा देवपुर सड़क कार्य में आई तेजी

डामरीकरण से पूर्व गिट्टी बिछाई प्रारंभ कोलियरी से डोगा पथरा तक सड़क को शीघ्र बनावे, क्योंकि क्षेत्र में अन्य कोई विकल्प नहीं -: हिमांशु शेखर साहू धमतरी-:कोलियरी खंरेगा देवपुर जोरा तराई निर्माणधीन सड़क जिसकी लंबाई 32 किलोमीटर है में कोलियरी चौक से डोंगा पथरा तक की सड़क को बरसात से पूर्व ही निर्माण करते हुए इस क्षेत्र में रहने वाले ग्राम वासियों तथा आम जनता के लिए सुगमता पूर्वक आवागमन के लिए समर्पित करने हेतु ग्राम दर्री के सरपंच तथा धमतरी ब्लॉक सरपंच संघ के अध्यक्ष हिमांशु शेखर साहू ने कलेक्टर अविनाश मिश्रा से बीते दिनों मुलाकात करते हुए इस महत्वपूर्ण तथा जनहित करी समस्या से अवगत कराते हुए कहा कि उक्त सड़क का निर्माण एक लंबे समय से लंबित होने के कारण अब जनता के बीच में आक्रोश उत्पन्न होने लगा है क्योंकि काम की गति धीमी तथा समय-समय पर गुणवत्ता के संबंध में भी जिला प्रशासन के साथ ही लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारियों का ध्यान इस और आकृष्ट कराया जाता रहा है वर्तमान में भी नदी तट के देवपुर तक के ग्रामों के लिए किसी प्रकार का कोई वैकल्पिक मार्ग न होने के कारण बरसात के दिनों में आवागमन के लिए बहुत परेशानी निर्मित होती है इसलिए सर्वप्रथम प्राथमिकता के आधार पर कोलियरी से लेकर 15 किलोमीटर तक के मार्ग को डामरीकरण करते हुए पूर्ण स्वरूप में लाया जाए गौरतलब है कि इस मार्ग पर पड़ने वाले सभी गांवों के आबादी वाले क्षेत्र में सीसी रोड का निर्माण किया जा चुका है इसलिए बचत में डामरीकरण किए जाने की आवश्यकता से कलेक्टर को अवगत कराने जाने पर उन्होंने संबंधित ठेकेदार एजेंसी और लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता को अति शीघ्र निर्देशित करते हुए जनहित में इस कार्य को आगे बढ़ाने की बात कही है।सरपंच संघ सड़क सहित क्षेत्रीय समस्याओं के लिए कलेक्टर से करेगा बैठक सरपंच संघ के अध्यक्ष हिमांशु शेखर साहू ने बताया कि आगामी समय में अति शीघ्र कलेक्टर द्वारा सरपंच संघ के आग्रह पर इस सड़क के निर्माण में हो रही लेट लतीफी के लिए संबंधित एजेंसी को तलब करने सहित अन्य क्षेत्रीय समस्याओं के लिए बैठक किए जाने की बात कही गई है, श्री साहू ने आगे बताया कि सरपंच संघ के सभी प्रतिनिधियों ने जन भावनाओं के अनुरूप प्रत्येक स्तर पर सड़क के मजबूती कारण तथा निर्माण में हर संभव सहयोग प्रदान करते हुए शासन प्रशासन को इस जनहितैषी समस्या की ओर से निरंतर अवगत कराते आ रहे हैं, जन भावनाओं के अनुरूप सड़क का निर्माण हो इसलिए हम सभी जनप्रतिनिधि पूरी प्रतिबद्धता के साथ आगे भी सड़क सहित अन्य समस्याओं के लिए सरपंच संघ के बिना तले कार्य करते रहेंगे।

Recent Posts