डीजल पेट्रोल की कमी से प्रदेश एवं कुरूद के आम जनता और किसान बेहद परेशान – लेख राम साहू

आज कुरूद विधानसभा के अंतर्गत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद के तत्वाधान में एकदिवसीय धरना प्रदर्शन रखा गया था जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित होकर जनता के हित के लिए आवाज़ उठाएं कुरूद के पूर्व विधायक लेख राम साहू ने कहा कि प्रदेश के आम जनता एवं किसान पेट्रोल पंप में कड़ी धूप में बड़े-बड़े डिब्बा लेकर पेट्रोल टंकी में लाइन से खड़े रहकर दो से तीन दिन लाइन लगाना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ की जनता पूछ रही है कि ये डबल इंजन की सरकार जो किसानों की आय दोगुनी करने वाली थी लेकिन हालात को देखते हुए ऐसे लगता है कि किसानों की कर्ज चार गुना बढ़ जाएगी किसी के कहने से किसी की आय दोगुनी नहीं हो सकती जब डबल इंजन की सरकार की इंजन पूरी तरह फेल हो गई है जिसका परिणाम है आज किसानों को पेट्रोल पंप में लाइन लगाकर पेट्रोल डीजल सीमित मात्रा में लेना पड़ रहा है छत्तीसगढ़ के किसान सवेरे से डीजल और पेट्रोल की व्यवस्था करने के लिए भटक रहे हैं डबल इंजन की सरकार को किसानों की ऐसी समस्या का समाधान जल्द करना चाहिए ताकि किसान अपनी खेती सही ढंग से कर सके डीजल पेट्रोल की पर्याप्त भंडारण रखना चाहिए लेकिन इस सरकार ने किसानों को हताश एवं निराश कर दिया है किसान नेता लेख राम साहू ने कहा कि पेट्रोल डीजल और खाद की संकट एवं किसानों की समस्या में सुधार नहीं होने पर डबल इंजन की सरकार के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा हर पेट्रोल पंप में धरना प्रदर्शन एवं उग्र आंदोलन करेगी इस कार्यक्रम में लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली तारिणी चंद्राकर अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी धमतरी महिम शुक्ला जी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरूद डुमेश साहू नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत कुरूद देवव्रत साहू उपाध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद तपन चंद्राकर पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद रजत चंद्राकर जी मनीष साहू जी आशीष शर्मा प्रमोद साहू मनोज अग्रवाल जी एवं अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे

Recent Posts