पूर्व महापौर विजय देवांगन ने कहा देश को समृद्ध बनाने में कांग्रेस का अहम योगदान
पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम बोलीं – कांग्रेस का मतलब सेवा,त्याग न्याय’ धमतरी: जिला कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर डाक बंगला वार्ड में शुक्रवार शाम ‘संगठन सृजन अभियान’ के तहत कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया ।ब्लॉक अध्यक्ष योगेश शर्मा ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए ‘बूथ जीतो, सरकार बनाओ’ उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष का स्पष्ट निर्देश है – 2027 की तैयारी अभी से, बूथ से शुरू करो। डाक बंगला वार्ड के 2 बूथों पर हमें ‘हर बूथ, 11 यूथ’ फॉर्मूले पर काम करना है। उन्होंने कहा कि डाकबंगला वार्ड कांग्रेस का अभेद किला है जिसमें भाजपा कभी कब्जा नहीं कर पाई है अन्य बूथों पर इसी तरह कार्य करने की आवश्यकता है । विधानसभा,लोकसभा,पार्षद चुनाव में कांग्रेस यहां से लीड करती है इस वार्ड के कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ताओं को मै नमन करता हूँ। पूर्व महापौर विजय देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा देश समृद्ध तब होता है जब आखिरी आदमी के पेट ने रोटी ही, सिर में छत हो, जेब में काम हो यही कम कांग्रेस ने किया उन्होंने बताया कि पिछले पंचवर्षीय कांग्रेस सरकार में विकास कार्यों ने अग्रणी वार्ड दा बंगला वार्ड रहा ।जिसका लाभ आज जनमानस को मिल रहा है यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। पार्षद सुमन सोमेश मेश्राम ने कहा कि विचारधारा ही हमारी ताकत’ कांग्रेस सिर्फ पार्टी नहीं, ‘सत्यं शिवं सुंदरम’ की विचारधारा है। कांग्रेस का मतलब सेवा,त्याग, न्याय है । राजीव जी ने महिला को पंच-सरपंच बनाया, कंप्यूटर लाए। गरीबों को पट्टा देने का कार्य सिर्फ कांग्रेस पार्टी ने किया है । भाजपा के जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करते हुए कांग्रेस की विचार धारा को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य हम करेंगे । कार्यक्रम में पार्षद विशु देवांगन,अम्बर चंद्राकर,आशुतोष खरे,कन्हैया सोनी,नवीन गजेंद्र,अविनाश मरोठे,दिनेश रामटेके,गोविंद साहू ,सत्तू सेन,श्याम लाल साहू,कैलाश साहू ,भागवत सिंहा सहित काफी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे ।






