वार्ड निरीक्षण एवं जनसंपर्क कार्यक्रम

लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 में पार्षद एवं सभापति, विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग, नगर निगम धमतरी, हिमानी भागवत साहू द्वारा वार्ड में चल रहे विभिन्न सफाई कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान पंचायत भवन के पास स्थित सामुदायिक भवन का भी अवलोकन कर आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।निरीक्षण के दौरान साहू ने वार्डवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा उनके हालचाल भी जाने। वार्ड की साफ-सफाई, मूलभूत सुविधाओं एवं विकास कार्यों को लेकर नागरिकों से चर्चा की गई। साथ ही जनहित से जुड़े विषयों पर सुझाव लेते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। वार्डवासियों के सहयोग एवं विश्वास के साथ वार्ड के विकास और बेहतर सुविधाओं हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है।

Recent Posts