मां विंध्यवासिनी को नमन कर शुरू हुआ खेल पखवाड़ा का समापन दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर में शरणागत

महाआरती,महाप्रसादी,महाभण्डांरा के साथ भगवा आतिशबाजी रहेगा आकर्षण का केंद्र धर्म एवं आध्यात्म के सानिध्य में किया गया होता है सदैव प्रमाणित एवं सफल -:पं. राजेश शर्मा धमतरी-: अक्षय तृतीया के पवित्र अवसर पर पिछले 1 महीने से विभिन्न खेलों को आयोजित करने के पश्चात खेल पखवाड़ा का समापन पूरी आस्था एवं श्रद्धा से पूजा अर्चना के साथ ही मंगलवार को पुराना बस स्टैंड स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में शाम को 6:30 बजे विशेष पूजा अर्चना करते हुए महा आरती पश्चात महाभोग प्रसादी का वितरण करते हुए भगवा आकर्षक आतिशबाजी के साथ होगा गौरतलब है की एक महीने पहले शहर की आराध्य देवी मां विंध्यवासिनी के चरण में पूजा अर्चना करते हुए खेल पखवाड़ा का शुभारंभ आयोजक एवं संरक्षक पंडित राजेश शर्मा सहित वेदपाठी ब्राह्मण की टीम द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ ही शहर के गणमान्य नागरिकों, खिलाड़ियों सहित अनेक लोगों की उपस्थिति में किया गया था। जो 1 महीने तक फुटबॉल,क्रिकेट, बैडमिंटन सहित महिलाओं से संबंधित पारंपरिक मान्यताओं के खेलों को आयोजित करने के पश्चात कल विश्राम ले रहा है जिस पर राजेश शर्मा ने कहा है कि धर्म एवं आध्यात्मिक के सानिध्य में प्रारंभ हुआ खेल महोत्सव सफलता के आयाम पर चढ़कर उसी के सानिध्य में कल समापन होगा लेकिन खेल की गतिविधियों में उनका जुड़ाव कल भी था आज भी रहेगा और भविष्य में भी होगा इस बात के साथ ही शहर के सभी प्रतिष्ठित लोगों धर्म प्रेमियों,खेल प्रेमियों तथा समाज जनों के साथ ही साथ जिन लोगों ने भी खेल पखवाड़ा में भाग लिया प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग किया उन सबसे शहर के इस महत्वपूर्ण अनुष्ठान में सम्मिलित होने के लिए आग्रह पूर्वक उपस्थिति का निवेदन दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पुराना बस स्टैंड में किया गया है।

Recent Posts