हजारों के दांव पर चल रहा था जुआ, मोबाइल व मोटर साइकिल सहित 83 रूपये हजार से अधिक की संपत्ति जब्त जुआ-सट्टा पर धमतरी पुलिस का लगातार करारा प्रहार, अवैध गतिविधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान जारी धमतरी पुलिस द्वारा जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक धमतरी के स्पष्ट निर्देश हैं कि ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी एवं त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।इसी क्रम में थाना सिटी कोतवाली धमतरी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि सिहावा चौक स्थित पुराने ट्रक यूनियन ऑफिस के पास कुछ व्यक्ति रूपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर दबिश दी गई।पुलिस टीम के पहुंचते ही मौके पर उपस्थित 05 जुआरी ताश के पत्तों से काट पत्ती नामक जुआ खेलते हुए रंगे हाथ पकड़े गए। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से 05 नग मोबाइल (कीमती लगभग 10,000/- रुपये), 05 नग मोटर सायकल (कीमती लगभग 70,000/- रुपये), नगदी रकम 3,216/- रुपये एवं 52 पत्ती ताश जब्त किया गया।जप्त संपत्ति की कुल कीमत 83,216/- रुपये आंकी गई है।जुआरियों के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली धमतरी में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है।जुआरियों का विवरण-(01) लक्की सिंग भुराणी, पिता बलजीत सिंह, उम्र 20 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा धमतरी (02) पवन साहू, पिता श्यामलाल साहू, उम्र 50 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा धमतरी (03) आरिन वर्मा उर्फ कोमल वर्मा, पिता गिरवर वर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी जालमपुर वार्ड धमतरी (04) शेख आसिफ, पिता शेख यूसुफ, उम्र 52 वर्ष, निवासी रिसाईपारा धमतरी (05)अफसर खान, पिता स्व. मोहम्मद अकबर खान, उम्र 54 वर्ष, निवासी स्टेशन पारा, धमतरी धमतरी पुलिस की अपील:जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार कठोर कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। आमजन से अपील है कि ऐसे किसी भी अवैध कृत्य की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।






