धमतरी। सोरिद वार्ड में श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर वार्ड के श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित होकर हनुमान जी की आराधना में लीन रहे।कार्यक्रम में नगर निगम की सभापति कौशिल्या देवांगन विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं नगर की सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भगवान हनुमान जी शक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हैं, जिनसे हमें सदैव प्रेरणा लेनी चाहिए।इस दौरान भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। पूरे वार्ड का माहौल भक्तिमय बना रहा। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया और भगवान हनुमान जी से सबके कल्याण की प्रार्थना की गई।






