भगवान महावीर के जयंती में शामिल हुए -लेख राम साहू

भगवान महावीर की जयंती के पावन अवसर पर लेख राम साहू पूर्व विधायक कुरूद एवं राष्ट्रीय समन्वयक पिछड़ा वर्ग कांग्रेस नई दिल्ली शामिल हुए इस दौरान जैन समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लेख राम साहू का पुष्प माला एवं शाल भेंट देकर सम्मान किये लेखराम साहू ने भगवान महावीर जयंती की सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहां की भगवान महावीर का संदेश मानवता प्रेम भाईचारे और एकता का प्रतीक है उनकी बताएं मार्ग पर चलकर समाज में आपसी सद्भाव और समरसता को मजबूत किया जा सकता है उन्होंने कहा कि जैन समाज सदैव सेवा त्याग और परोपकार की भावना से समाज में अग्रणी भूमि निभाते आया है जो अन्य समाजों के लिए प्रेरणा स्रोत है उन्होंने आगे कहा कि ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और नई पीढ़ी को अपने संस्कृति एवं परंपराओं से परिचित कराते हैं लेखराम साहू ने स्वयं शोभा यात्रा में भक्तों को कोल्ड ड्रिंक एवं पानी देकर आयोजन की प्रशंसा की इस अवसर पर जैन समाज के वरिष्ठ जन महिलाएं युवा उपस्थित रहे

Recent Posts

जिले में घरेलू गैस, डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक न हों कलेक्टर मिश्रा घरेलू गैस व पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई अफवाहों से बचें, जरूरत के अनुसार ही लें गैस व ईंधन कलेक्टर