“जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्षदों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन”


जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्षदों का प्रदर्शन, सीएमओ को सौंपा ज्ञापन

बालोद। नगर पालिका परिषद बालोद में बढ़ती जल समस्या को लेकर आज नेता प्रतिपक्ष कासिमुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों एवं वार्डवासियों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष कल्लू भाई ने बताया कि अभी गर्मी की शुरुआत ही हुई है, लेकिन नगर के विभिन्न वार्डों में जल संकट धीरे-धीरे विकराल रूप ले रहा है। उन्होंने कहा कि स्थिति और गंभीर होने से पहले ही पालिका को आवश्यक कदम उठाने चाहिए, इसी मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा गया है।

उपनेता प्रतिपक्ष सुनील मालेकर ने कहा कि शहर में बने सार्वजनिक प्याऊ की भी मरम्मत की आवश्यकता है, ताकि लोगों को घर से बाहर पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने जल्द से जल्द खराब प्याऊ को ठीक कर शीतल पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की।
वार्ड पार्षद निर्देश पटेल, रीता सोनी और किरण चन्द्रहास साहू ने संयुक्त रूप से बताया कि जल संकट को लेकर बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं सीएमओ के समक्ष रखीं। महिलाओं ने बताया कि वे किस प्रकार पानी की कमी से जूझ रही हैं। इस पर सीएमओ ने आश्वासन दिया कि शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पार्षदों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो वे सभी प्रभावित नागरिकों के साथ मिलकर विरोध प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शेख मतीन (प्रदेश सचिव, अल्पसंख्यक कांग्रेस छत्तीसगढ़), अश्वनी गौतम (सचिव, जिला कांग्रेस कमेटी बालोद), धनलक्ष्मी नायडू, शहजादी बेगम एवं आमना बेगम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Recent Posts

जिले में घरेलू गैस, डीजल व पेट्रोल की पर्याप्त उपलब्धता, पैनिक न हों कलेक्टर मिश्रा घरेलू गैस व पेट्रोल-डीजल पर्याप्त, कालाबाजारी पर कड़ी कार्रवाई अफवाहों से बचें, जरूरत के अनुसार ही लें गैस व ईंधन कलेक्टर