लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 में पानी की समस्या का निरंतर समाधान

लाल बगीचा वार्ड क्रमांक 03 में लगातार बनी हुई पानी की समस्या को देखते हुए आदरणीय महापौर जगदीश रामू रोहरा जल विभाग सभापति अखिलेश सोनकर  एवं वार्ड पार्षद तथा सभापति विधि एवं सामान्य प्रशासन विभाग हिमानी भगवत साहू जी के द्वारा निरंतर पानी की आपूर्ति कराई जा रही है, जिससे वार्डवासियों की पानी की समस्या काफी हद तक कम हो रही है।नगर निगम की टीम द्वारा वार्ड की समस्या पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा पंच राम की टीम द्वारा छुट्टी के दिनों में भी लगातार कार्य किया जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को राहत मिल रही है।इस सराहनीय कार्य के लिए वार्डवासियों द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों एवं निगम की टीम को हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गयाl

Recent Posts