कुरुद में पुरानी रंजिश में हुई चाकूबाजी की घटना का धमतरी पुलिस ने किया त्वरित खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

थाना कुरूद ने हमले में प्रयुक्त चाकू बरामद कर,जांच व साक्ष्यों के आधार पर की गई प्रभावी कार्यवाही थाना कुरूद में दोनों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धारा हत्या के प्रयास के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल संक्षिप्त विवरण :-दिनांक 27.03.2026 को समय करीबन शाम 07:00 बजे, वर्मा गैरेज के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने, थाना कुरूद क्षेत्र में प्रार्थी वेंकटेश ध्रुव (उम्र 26 वर्ष, निवासी बालाजी नगर कुरूद) अपने साथी (मुर्तजर) तोषण सिन्हा निवासी शिक्षक कालोनी कुरुद के साथ दुकान के पास उपस्थित था। इसी दौरान आरोपीगण अमन चन्द्राकर एवं मेहुल चन्द्राकर वहां पहुंचे, जहां पुरानी रंजिश को लेकर आपस में विवाद शुरू हो गया।विवाद बढ़ने पर आरोपीगण द्वारा अश्लील गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा धक्का-मुक्की की गई। इसी बीच झगड़े के दौरान मेहुल चन्द्राकर द्वारा तोषण सिन्हा के पेट में तथा अमन चन्द्राकर द्वारा उसी चाकू से पीठ एवं कंधे के पास वार कर गंभीर, प्राणघातक चोट पहुंचाई गई। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुरूद में अपराध पंजीबद्ध किया गया।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना कुरूद पुलिस द्वारा त्वरित विवेचना करते हुए घायल का सिविल अस्पताल कुरूद में मुलाहिजा कराया गया एवं प्रार्थी का कथन लिया गया। साथ ही वैज्ञानिक अधिकारी को बुलाकर घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया,विवेचना के दौरान आरोपियों का पता तलाश कर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त स्टील का चाकू छत्तीसगढ़ ढाबा के पास झाड़ियों से बरामद किया गया। उक्त चाकू एवं अन्य साक्ष्य गवाहों के समक्ष विधिवत जप्त किए गए।आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर थाना कुरूद में अपराध क्रमांक 86/2026 धारा 296, 351(2), 109, 3(5) बीएनएस. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।आरोपीगण के नाम :-(01) अमन चन्द्राकर, पिता स्व. नरेन्द्र चन्द्राकर, उम्र 29 वर्ष, निवासी सरोजनी चौक कुरूद, जिला धमतरी (02) मेहुल चन्द्राकर उर्फ अनांक चन्द्राकर, पिता स्व. धनेश चन्द्राकर, उम्र 28 वर्ष, निवासी बस स्टैंड सांधा चौक कुरूद, जिला धमतरी दोनों आरोपियों की अपराधिक रिकॉर्ड :-अमन चन्द्राकर(01) अपराध क्रमांक 13/2023, थाना पुरूर जिला बालोद, धारा 294, 323, 506, 34 भादवि.(02) अपराध क्रमांक 196/2025, थाना कुरूद जिला धमतरी, धारा 21(ए), 29 नारकोटिक्स एक्ट मेहुल चन्द्राकर(01) अपराध क्रमांक 196/2025, थाना कुरूद जिला धमतरी, धारा 21(ए), 29 नारकोटिक्स एक्ट(02) अपराध क्रमांक 212/2025, थाना कुरूद जिला धमतरी, धारा 309(3), 3(5) बीएनएस.के तहत अपराध पंजीबद्ध है‌।

Recent Posts