पानी संकट पे गरमाएगा निगम का सदन सुमन मेश्राम उठायेगी जनहित मुद्दों की आवाज

एक वर्ष में कितने दिन शहर वासियों को नहीं मिला पानी, सहित टैंकर खरीदी जैसे जनहित मुद्दों पर पूछेंगे प्रश्न धमतरी–नगर निगम धमतरी के आगामी सामान्य सभा की बैठक में शहर की पेयजल समस्या प्रमुख मुद्दा बनने जा रहा है डाक बंगला वार्ड की पार्षद सुमन मेश्राम ने स्पष्ट किया है कि वे सदन में शहर वासियों को हो रहे पानी की लगातार परेशानी को मजबूती से उठेगी और निगम प्रशासन से जवाब मांगेगा मेश्राम ने कहा कि पिछले एक वर्ष में शहर में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है इस दौरान कई बार शहर वासियों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा है , यहां तक महिलाओं को लेकर घड़े बाल्टी लेकर निगम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करना पड़ा है उन्होंने बताया कि पानी को लेकर सड़क से लेकर निगम तक लड़ाई लड़ रहे हैं सामान्य सभा की बैठक में हुए सवाल उठाएगी की एक वर्ष में कितनी दिनों तक पानी उपलब्ध नहीं हो पाया इसके अलावा फिल्टर प्लांट में तकनीकी समस्याओं,उनके समाधान के लिए जल विभाग द्वारा किए गए कार्यों और भविष्य की तैयारियों को लेकर जवाब तलब किया जाएगा।मेश्राम ने कहा कि जल आपूर्ति बाधित होने पर निगम द्वारा टैंकरों से पानी सप्लाई की जाती है ,लेकिन यह व्यवस्था सभी 40 वार्डों तक प्रभावी रूप से नहीं पहुंच पा रही है ऐसे में नए पानी टैंकर टैक्टर–टैंकर (मुंडी) की खरीद की अत्यंत आवश्यकता है लेकिन एक वर्ष बीत जाने के बाद भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाए गए । आगामी गर्मी के मद्देनजर पानी की समस्या और बढ़ने की आशंका जताते हुए उन्होंने ने कहा कि जल विभाग की तैयारी की समीक्षा जरूरी है । विपक्ष जनहित के मुद्दों को लेकर मुखर है जनता के अधिकारों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Recent Posts