धमतरी। भाजपा जिला कार्यालय धमतरी में जिला धमतरी और आमदी मंडल के संयुक्त तत्वाधान मेंकेंद्रीय बजट श्रवण कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के संयोजक जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस रहे। बजट श्रवण के पश्चात नेताओं द्वारा बजट पर अपने-अपने विचार रखे गए।कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा रंजना साहू उपस्थित रहीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र सरकार का बजट गरीब, किसान, महिला, युवा और मध्यम वर्ग के कल्याण को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। बजट में महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए किए गए प्रावधान समाज के कमजोर वर्गों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की सोच है कि विकास की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। संयोजक एवं जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह बजट विकसित भारत के संकल्प को साकार करने वाला बजट है। इसमें बुनियादी ढांचे के विकास, रोजगार सृजन, किसानों के हित और युवाओं के भविष्य को ध्यान में रखते हुए ठोस प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ काम कर रही है और बजट श्रवण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता को सरकार की नीतियों से सीधे जोड़ा जा रहा है। धमतरी नगर निगम के महापौर जगदीश रामू रोहरा ने अपने विस्तृत उद्बोधन में कहा कि केंद्रीय बजट से शहरी विकास को नई दिशा मिलेगी। नगर निगम क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास, स्वच्छता, सड़क, पेयजल एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में बजट से सहयोग मिलेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से शहरों के विकास कार्यों को गति मिलेगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार होगा।कार्यक्रम का संचालन सीए एवं पूर्व उपाध्यक्ष भाजपा कविंद्र जैन द्वारा किया गया। उन्होंने बजट के प्रमुख बिंदुओं की जानकारी सरल भाषा में कार्यकर्ताओं के समक्ष रखी। कार्यक्रम के सहसंयोजक के रूप में भी उन्होंने सक्रिय भूमिका निभाई। अंत में आमदी मंडल के अध्यक्ष विनय जैन द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से जिले के महामंत्री राकेश साहू एवं महेंद्र पंडित, नगर निगम की सभापति कौशल्या देवांगन, नगर पंचायत आंधी की अध्यक्ष ज्योति साहू, आंधी मंडल महामंत्री कमल देवांगन अनिल तिवारी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सैकड़ों कार्यकर्ता भाई-बहन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के बजट को जनहितैषी बताते हुए इसके माध्यम से देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित बनाने के संकल्प को आगे बढ़ाने की बात कही। अंत में सभी ने संगठन को मजबूत करते हुए गांव-गांव तक बजट की जानकारी पहुंचाने







