ग्राम छाती के सामुदायिक भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा ईसीसीई डे (Early Childhood Care and Education Day) कार्यक्रम मनाया गया इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती मोनिका देवांगन उपस्थिति रही। अधिकारियों एवं सुपरवाइजर के द्वारा विभाग द्वारा प्रारंभिक बाल्यावस्था में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत सभापति देवांगन ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं संस्कार के क्षेत्र में महिला एवं बाल विकास विभाग निरंतर सराहनीय कार्य कर रहा है। ईसीसीई कार्यक्रम बच्चों की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभा रहा है, जिससे उनका शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास सुनिश्चित हो सके आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं सुपरवाइजरों द्वारा किए जा रहे समर्पित प्रयास सराहनीय है। बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु विभाग की यह पहल समाज के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है। महिला एवं बाल विकास विभाग के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को इस सफल आयोजन एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही बच्चों के प्रोत्साहन हेतु स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें यूनिफॉर्म भी वितरण किया गया। अंत में बाल विवाह के रोकथाम के लिए मुख्य अतिथि के द्वारा उपस्थित सभी जनों से शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य धनेश्वरी साहू जनपद सदस्य नम्रता दिली पूर्व जनपद अध्यक्ष ऋषभ देवांगन भोथली मंडल महामंत्री संतोष चंद्राकर जिला कार्यक्रम अधिकारी जगरानी एक्का परियोजना अधिकारी प्राची शर्मा सुपरवाइजर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में माताएं मितानिन बहने एवं बच्चे उपस्थित रहे।।







