घटिया देशी शराब से झारखंड को हुआ 136 करोड़ का नुकसान, ACB ने किसे बताया मास्टरमाइंड?

घटिया देशी शराब की सप्लाई करके कारोबारियों ने राज्य सरकार को 136 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है। ACB रिपोर्ट में मामला खुलकर सामने आया, तो हर कोई हैरान है कि महुआ प्लेन ब्रांड की शराब की सप्लाई करके सरकार को चूना लगाया है।

ACB की जांच में इस घोटाले के लिए छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब कारोबारी नवीन केडिया को जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें अभियुक्त बनाया गया है।

घटिया देशी शराब से लगाया करोड़ों का चूना

नवीन केडिया के बारे में जानने से पहले समझिए कि सरकार को इतना बड़ा नुकसान कैसे पहुंचाया गया? एसीबी की रिपोर्ट में सामने आया है कि नवीन केडिया की कंपनी देशी शराब और विदेशी शराब बनाती है। यह कंपनी झारखंड में देशी शराब की सप्लाई करती थी। शराब की आपूर्ति के दौरान होलसेल से जुड़े नियमों में अनदेखी पाई गई थी।

आपको ये भी बता दें कि जिस ओम साई बेवरेज के जरिए नवीन की कंपनी शराब की सप्लाई करती थी, उसके निदेशक को पहले से ही गिरफ्तार किया जा चुका है। जांच में सामने आया है कि झारखंड में इन लोगों ने घटिया देशी शराब की आपूर्ति की थी। महुआ प्लेन ब्रांड की बोतलों में संदिग्ध पदार्थ भी मिले थे। इसके चलते मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे असर से इंकार नहीं किया जा सकता है।

अब जानिए कौन हैं नवीन केडिया

नवीन केडिया कोई साधारण नाम नहीं है। वह मेसर्स छत्तीसगढ़ डिस्टिलरी के संचालक हैं। उनका शराब का काफी लंबा-चौड़ा कारोबार है। छत्तीसगढ़ के अलावा आंध्र प्रदेश में भी उनके कारोबार का साम्राज्य फैला हुआ है। आपको बतातें चलें कि छत्तीसगढ़ में हुए शराब घोटाले में भी उनका नाम सामने आया था। इस सिलसिले में पहले से ही उनके खिलाफ वहां की एसीबी और ईडी जांच कर रही है। अब नया मामला झारखंड से जुड़ा है, जिसमें एसीबी ने उन्हें अभियुक्त बनाया है।

Recent Posts

मरौद टोल प्लाजा पर ट्रक ड्राइवर से मारपीट करने की बात संज्ञान में आने पर थाना कुरूद में पदस्थ आरक्षक पवन बर्मन को एसपी धमतरी ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन अटैच किया, दिए प्राथमिक जांच के आदेश