बारिश के मौसम में दही के साथ भूलकर न खाएं ये चीजें, जहर की तरह करेंगी सेहत पर असर, आचार्य बालकृष्ण

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि दही को कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। ऐसा करके आप मानसून में बीमार होने से बच सकते हैं। आइए जानें इस बारे में।

दिल्ली / – बारिश का मौसम जितना सुहाना होता है सेहत के लिए उतना ही नासाज होता है। क्योंकि इस मौसम में बीमारियां तेजी से फैलती हैं। लोगों की तबियत जल्दी खऱाब होने का डर रहता है। जिस खाने को लोग सर्दियों में आसानी से पचा लेते हैं कई बार उसे खाने से उनका पेट खराब हो जाता है। ऐसे में मानसून की दस्तक के साथ हमें अपने खानपान का विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है।

अगर आप बारिश में बीमार होने से बचना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि आपको क्या खाना है और क्या नहीं। दही यूं तो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लेकिन बारिश के मौसम में दही के साथ कुछ चीजें खाने से वो सेहत पर जहर की तरह असर कर सकती हैं। आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण ने बताया कि दही को कुछ खाद्य पदार्थों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानें इसके बारे में।

दही और खीरा

दही और खीरा दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन बारिश के दिनों में कभी भी आपको दही और खीरा एक साथ नहीं खाना चाहिए। क्योंकि इससे आपके पेट में दिक्कत हो सकती है। कई लोग दही में खीरा मिलाकर रायता बनाते हैं। लेकिन बारिश के मौसम में इसे खाने से बचना चाहिए।

buzz4ai
Recent Posts